गणेश महोत्सव के अंतिम दिन हुई भव्य आरती, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

Date:

 

महोली, सीतापुर। नगर के उमाशंकर इंटर कॉलेज ऑफ साइंस में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार सुबह विद्यालय परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती का आयोजन किया गया। विद्वान पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश की पूजा संपन्न कराई गई।

आरती में विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्रा, गोकुल देशभक्त मिश्रा, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूजा-अर्चना के बाद सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। अंतिम दिन आयोजित आरती में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और पूरे विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

बांसडाभींडर की बहु श्री

बांसडा,भींडर की बहु श्री निलेश चौबीसा की पत्नी और...

रोजमर्रा के खट्टे मीठे अनुभव

अचार' की तरह परिवार की धरोहर हैं. डॉ स्वाति...

जय जवान जय किसान

शास्त्री जी के सपने पर कविता रचना *डॉ अनमोल कुमार* एक...

गांधी के विचार पर कविता

रचना *डॉ अनमोल कुमार*   चरखा चलता हाथ से, आत्मा का...