आल्हा गायन ने बांधा समां, देर रात तक मंत्रमुग्ध रहे दर्शक

Date:

 

महोली, सीतापुर। श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव के अवसर पर नगर के मेला ग्राउंड में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बीती रात आल्हा गायन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक शशांक त्रिवेदी ने विधिवत पूजन-अर्चन कर किया।

आल्हा गायन कलाकार नैना देवी ने अपनी दमदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। उनके गायन पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। आल्हा की वीरगाथाओं को सुनकर दर्शक भावविभोर नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान मेला व्यवस्था में जुटे सुरेंद्र अवस्थी ने विधायक शशांक त्रिवेदी का स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान सुरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रधान लवकुश, ब्लॉक प्रमुख पिसावां मिथिलेश सिंह यादव, पूर्व प्रधान श्रीचंद मिश्रा, कृष्ण कुमार मट्टू सहित मेला कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

मेला व्यवस्थापक ने बताया कि मेला ग्राउंड में प्रतिवर्ष आल्हा गायन का आयोजन कराया जाता है। इसी क्रम में आगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत कठपुतली नृत्य और विराट कवि सम्मेलन का भी आयोजन प्रस्तावित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

आशीर्वाद का आगमन 

फुआ के आँगन की वह यादें पुरानी, जहाँ सजती थी...

नमन मंच

  आल्हा छंद विषय--+ लाल बहादुर शास्त्री विधान मात्रिक छंद १६/१५पर यति३१...

🎈जिन्दगी🎈

लिखो तो लिहाज है जिन्दगी , सीखों तो तकदीर है...

जब पीछे मुड़कर देखा मेरा सच

जब पीछे मुड़कर देखा, मैंने तो एक नया सवेरा...