पट्टी कोतवाली क्षेत्र के धुई गांव निवासिनी सुशीला पत्नी राम आसरे मंगलवार को उप जिला अधिकारी पट्टी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया था उसकी जमीन और उसके मकान पर अवैध कब्जा किया जा रहा है जिस पर उप जिला अधिकारी ने कोतवाल पट्टी और आर आई को लिखा था कि मौके पर जाकर अवैध हस्तक्षेप रोके पीड़ित का कहना है कोई पुलिस व तहसील के कर्मचारी मौके पर नहीं गए विपक्षी जबरदस्ती मेरे सहन दरवाजे पर कब्जा कर रहे हैं जिससे नाराज होकर महिला मंगलवार की 5:00 बजे शाम को तहसील के छत पर चढ़कर कूद कर जान देने की कोशिश की गनीमत यह रहा कि वहां कुछ उपस्थित अधिवक्ता उसे समझाने बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह महिला को समझा बूझकर नीचे उतरी महिला चिल्ला चिल्ला कर आत्महत्या करने की बात कह रही थी प्रश्न उठना है कि यदि समय पर पुलिस पर जाकर कार्रवाई कर देती तो नौबत ना आती। तहसील परिसर में पट्टी कोतवाली के एस आई अमित चौहान एस आई ज्योति सहित पुलिस बल पहुंचकर महिला को नीचे उतारा और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
महिला चढ़ी तहसील के छत पर, हाई वोल्टेज ड्रामा
Date:






