माथे की शोभा
भारत की है बिन्दी
हमारी हिन्दी ।
2.
सीधी सहज
वैज्ञानिक है भाषा
हमारी हिन्दी ।
3.
गुणों की खान
हमारा अभिमान
हमारी हिन्दी।
4.
सूर कबीर
तुलसी औ जायसी
की भी है हिन्दी।
5.
सतत बढ़े
खूब फले निखरे
हमारी हिन्दी ।
—सुधा मिश्रा द्विवेदी 14.09.26
Date: