केशव ग्रीन सिटी’ में महा-रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाला

Date:

जलप्रलय के बीच सीतापुर पुलिस बनी देवदूत

 

सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। थाना रामकोट क्षेत्र स्थित केशव ग्रीन सिटी में सरायन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से उत्पन्न भीषण जलभराव और संकटपूर्ण परिस्थितियों के बीच चलाया गया महा-रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। सीतापुर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीमों ने दिन-रात अथक प्रयास करते हुए कॉलोनी में फंसे सभी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

“पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में चलाए गए इस व्यापक बचाव अभियान के दौरान टीमों ने जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, बीमार व्यक्तियों समेत अन्य लोगों को मोटर बोट, लाइफ जैकेट और आधुनिक बचाव उपकरणों की मदद से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। आवश्यकता के अनुसार पालतू मवेशियों एवं अन्य जानवरों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया”

अंतिम व्यक्ति के सुरक्षित निकलने तक जारी रहा अभियान

रेस्क्यू टीमों ने लगातार 24 घंटे राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा। तेज बहाव और जलभराव के बीच पुलिसकर्मियों तथा एसडीआरएफ/एनडीआरएफ के जवानों ने पूरी सतर्कता के साथ अभियान को अंजाम दिया। टीमों के प्रयास से अब केशव ग्रीन सिटी में कोई भी नागरिक फंसा हुआ नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल समापन के बाद पुलिस एवं राहत टीमों द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस की लोगों से अपील

 सीतापुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सरायन नदी और अन्य निचले जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं। बच्चों एवं मवेशियों को तेज बहाव वाले पानी से दूर रखें। बाढ़ और जलभराव से संबंधित किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से बचें

किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें। पुलिस ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस एवं राहत टीमें पूरी तरह तत्पर हैं।

सीतापुर पुलिस का संदेश—नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सांड के हमले में युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

  महोली, सीतापुर। कोतवाली महोली क्षेत्र के ग्राम सरियामऊ में...

कुछ रिश्ते आवाज नहीं करते

कुछ रिश्ते आवाज़ नहीं करते फिर भी उम्र भर सुनाई...

कितने नाम बदलता है

दादा बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया। सब पैसे का खेल...

वाह री! संतान आज की 

जिस माँ ने आँचल में रखकर, दुनिया उसे दिखाई थी। हर...