अमित मिश्रा
सीतापुर विकास क्षेत्र पिसावां के ग्राम चौखड़िया निवासी अनुज पुत्र हरद्वारी उम्र लगभग 24 वर्ष आज सुबह गांव के बाहर 130 फूट ऊंचे टावर पर चढ़ गया जिसकी सूचना थाने को हुई भारी संख्या में ग्रामीण यहां इकट्ठे हो गए और उससे नीचे उतरने की बात कहने लगे जिस पर उसने पत्रकारों को यहां पर बुलाए जाने की बात कही कई पत्रकार भी वहां पहुंचे युवक ने ग्राम प्रधान आमिर खान द्वारा विकास कार्यों में अनमित्ता वर्तने के बारे में बात कही और इसी को लेकर वह थाने में शिकायत करने पहुंचा था जहां एक पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मार दिया था उसको काफी सदमा लगा और वह आज टावर पर चढ गया उसे टावर से नीचे उतारा गया उस समय वहां मौजूद पुलिस ने उसकी हिरासत में ले लिया और उसके विरुद्ध शांति भंग करने की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।






