मुख्य विकास अधिकारी ने चौबेपुर में लाभार्थीपरक योजनाओं का किया औचक निरीक्षण, स्वयं सहायता समूहों व कृषकों को योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश

Date:


दि ग्राम टुडे,कानपुर नगर। दिनांक 02 जुलाई 2026 को मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर श्री अभिनव जे. जैन ने विकास खंड चौबेपुर के अंतर्गत संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं एवं परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री आलोक कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ. आर.एस. वर्मा तथा जिला उद्यान अधिकारी श्री उमेश चंद्र उत्तम भी उपस्थित रहे।


निरीक्षण के दौरान ग्राम फत्तेपुर स्थित कृषक श्री राजेंद्र चौरसिया के प्रक्षेत्र पर 1500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में संचालित पान की खेती का अवलोकन किया गया। कृषक ने पान उत्पादन की लागत एवं वार्षिक आय की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को अधिक से अधिक किसानों को पान की खेती से लाभान्वित कराने के निर्देश दिए।


इसके बाद खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के अंतर्गत मंधना रोड के निकट स्थापित मेसर्स शंकर कन्फेक्शनरी का निरीक्षण किया गया। उद्यमी श्री विनीत अग्निहोत्री द्वारा स्थापित इकाई में लॉलीपॉप, फ्रूट जेली, जैम एवं बफर आदि उत्पादों का प्रतिदिन लगभग एक टन उत्पादन किया जा रहा है। इकाई के लिए 1.98 करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है, जिस पर 35 प्रतिशत अनुदान देय है। योजना के तहत उद्यमी को प्रथम किश्त के रूप में 19 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हो चुका है।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत ग्राम सादीपुर स्थित श्री तनवीर की बेकरी यूनिट का भी निरीक्षण किया गया। लाभार्थी ने यूनिट स्थापना के लिए 34.14 लाख रुपये का आवेदन किया था, जिसमें बैंक से 27.65 लाख रुपये का ऋण तथा योजना के तहत 10 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। वर्तमान में यूनिट में 7 से 8 कुंतल उत्पादन क्षमता के साथ कार्य किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला रिसोर्स पर्सन को लाभार्थी को योजनानुसार अधिक से अधिक लाभ दिलाने तथा जिला उद्यान अधिकारी को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
ग्राम किशुनपुर स्थित ब्रह्मावर्त नेचर फार्मिंग प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के निरीक्षण के दौरान एफपीओ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आशीष कुमार शुक्ला एवं अन्य शेयरधारक कृषक उपस्थित रहे। यहां फार्म मशीनरी बैंक एवं सोलर सिस्टम का निरीक्षण किया गया। एफपीओ द्वारा उर्वरक विक्रय, विभिन्न फसलों के उत्पादों का विपणन तथा मिर्च, धनिया एवं हल्दी जैसे मसालों की पैकिंग एवं बिक्री का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को भी प्लांट का अवलोकन कराया गया तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।
चौबेपुर मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, उदैतपुर में एफपीओ निदेशक श्री सिद्धनाथ एवं अन्य कृषकों से संवाद किया गया। एफपीओ द्वारा फार्म मशीनरी बैंक एवं दुग्ध डेयरी का संचालन किया जा रहा है। निदेशक ने बताया कि कृषि यंत्रों को 400 रुपये प्रति बीघा की दर से किराये पर उपलब्ध कराया जाता है, जिससे आय अर्जित हो रही है।
ग्राम उदैतपुर के कृषक श्री सतीश कुमार चौरसिया द्वारा संचालित मल्टीलेयर फार्मिंग में कुंदरू की खेती का निरीक्षण कर आय संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने अन्य किसानों को भी इस प्रकार की खेती के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत किशुनपुर की महिलाओं ने बताया कि वे वर्तमान में पशुपालन, मिल्क कलेक्शन तथा आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर अचार, मुरब्बा और पापड़ निर्माण का कार्य कर रही हैं।
विकास खंड कल्याणपुर की ग्राम पंचायत बरहट बांगर स्थित उज्ज्वला स्वयं सहायता समूह द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत आटा मिल, बेसन निर्माण एवं पैकेजिंग का कार्य किया जा रहा है तथा समूह को एफएसएसएआई लाइसेंस भी प्राप्त हो चुका है। वहीं ग्राम हिंगूपुर स्थित आशा स्वयं सहायता समूह द्वारा मस्टर्ड ऑयल एवं रिफाइंड ऑयल यूनिट के संचालन हेतु वित्तीय सहायता की आवश्यकता बताई गई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित समूहों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) से लाभान्वित कराया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

ढाई आखर वाला प्यार

कैसे लिखूं मैं बरखा, बादल? कैसे लिखूँ बसंत बहार? आहत मन...

ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

पिसावा सीतापुर विकास क्षेत्र पिसावा के ग्राम कपूर पुर...

ग्राम प्रधान पर सरकारी धन गबन का आरोप, ग्रामीण ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार 

      ब्यूरो राजकुमार कानपुर देहात कानपुर देहात के अकबरपुर विकासखंड क्षेत्र...