मथुरा पुलिस ने 2.90 करोड़ रुपये की चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Date:

मथुरा- थाना जैंत पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने किया सुनरख क्षेत्र में हुई करीब 2.90 करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.60 करोड़ रुपये की बरामदगी की है जिसमें 2 करोड़ रुपये नगद और शेष रकम से खरीदी गई कार, आभूषण, मोबाइल फोन व अन्य सामान शामिल हैं।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 14 जुलाई को तड़के करीब 2:30 बजे सुनरख रोड से एनएच-19 की ओर जाने वाले मार्ग से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राजन निवासी फरीदाबाद, आलोक निवासी कुशीनगर, प्रेम सागर और हीरेन निवासी सूरत शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के अनुसार गुजरात निवासी राकेश प्रजापति वृंदावन में रहकर भक्ति कर रहे थे और अपनी जीवन भर की जमा पूंजी अपने फ्लैट में रखी हुई थी। आरोपियों ने पहले उनसे संपर्क बनाया और फिर योजना के तहत एक आरोपी उन्हें प्लॉट दिखाने के बहाने बाहर ले गया। इसी दौरान अन्य साथियों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी और दीवान में रखे 2.90 करोड़ रुपये चोरी कर लिए।
घटना के बाद आरोपियों ने पीड़ित को डराने-धमकाने की कोशिश की और शिकायत न करने की चेतावनी दी। बाद में पीड़ित ने हिम्मत कर पुलिस को सूचना दी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपियों से 2 करोड़ रुपये नगद, एक वोक्सवैगन वर्टस कार, घटना में प्रयुक्त टाटा पंच कार, सोने-चांदी के आभूषण, ब्रांडेड घड़ियां, कपड़े, जूते, चार मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है। मामले के खुलासे के लिए थाना जैंत पुलिस व सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने अथक प्रयास कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाईपुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

 कानपुर देहात जिला अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण  

    ब्यूरो‌ रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात जिला अधिकारी कपिल सिंह द्वारा...

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश  द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

  ब्यूरो रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के...

दिनदहाड़े घर में चोरी, 1.76 लाख नकद व जेवरात बच्चों और महिला पर आरोप, जांच शुरू

संवाददाता लखनऊ लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धेश्वर स्थित पिंक...