दिनदहाड़े घर में चोरी, 1.76 लाख नकद व जेवरात बच्चों और महिला पर आरोप, जांच शुरू

Date:


संवाददाता लखनऊ

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धेश्वर स्थित पिंक सिटी फेज-2 में दिनदहाड़े एक घर में चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़ित ने कुछ बच्चों और एक महिला पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित राकेश कुमार पुत्र पृथ्वी पाल के अनुसार, 31 मई 2026 को वह सुबह करीब 8 बजे काम पर गए थे। दोपहर में घर लौटने के बाद शाम करीब 5 बजे जब वह ऊपर के कमरे में पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था और बक्से का ताला टूटा हुआ मिला।

पीड़ित का आरोप है कि चोर बक्से से करीब ₹1.76 लाख नकद, सोने की अंगूठी, कान के झाले, चांदी का लच्छा और छह चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए।

घटना के बाद पीड़ित ने पड़ोसियों से जानकारी जुटाई। मोहल्ले के एक युवक नीरज ने बताया कि कुछ बच्चों ने चोरी की है। पीड़ित का दावा है कि पूछताछ के दौरान बच्चों ने कथित तौर पर चोरी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी की नकदी रूबी विश्वकर्मा, पत्नी सुनील विश्वकर्मा, को दे दी गई। पीड़ित का आरोप है कि चोरी की गई नकदी और अन्य सामान अभी भी रूबी के पास है।

पीड़ित ने इस संबंध में पारा थाने में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया है तथा चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी पारा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

राष्ट्रीय महासचिव की नई जिम्मेदारी, प्रो. (डॉ.) राम आसरे सिंह कुशवाहा को मिली अहम जिम्मेदारी

दि ग्राम टुडे, कानपुर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता प्रोफेसर...

आपदा पीड़ितों को राहत, मृतक परिवारों को चार-चार लाख

  महोली/सीतापुर महोली विधायक शशांक त्रिवेदी के ब्रह्मावली स्थित ठाकुरद्वारा...

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...