ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद ऋषभ ने उठाया आत्मघाती कदम

Date:

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि, परिजनों में मचा कोहराम

महोली, सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खमरिया निवासी कक्षा 10 के छात्र ऋषभ की मौत के मामले में पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि छात्र पिछले कुछ समय से ऑनलाइन गेम खेलने का आदी हो गया था और गेम में पैसे हारने के बाद वह तनाव में रहने लगा था।

जानकारी के अनुसार ऋषभ अपने नाना तौले राम निवासी उरदौली के यहां रहकर पढ़ाई करता था। परिजनों के मुताबिक कुछ दिनों से उसे ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी। उसकी बहन ने भी छात्र के ऑनलाइन गेम खेलने की बात की पुष्टि की थी।

घटना के बाद जब ऋषभ का शव गांव पहुंचा तो बड़ी संख्या में परिजन, ग्रामीण और आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिवार में मातम का माहौल रहा और सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।

कोतवाली पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद छात्र के तनाव में रहने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...