वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

Date:

 

 

 विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की मौजूदगी में गुजरात से आए बाइक रैली के यात्रियों का हुआ अभिनंदन

 

महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। गुजरात से काशी की ओर अग्रसर “वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा” के अंतर्गत महोली विधानसभा क्षेत्र में पहुंची बाइक रैली का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के आगमन पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर गुजरात से आए यात्रियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 

यात्रा के महोली विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर कुतुआपुर, बरगावां, जल्लापुर, पिसावां चौराहा, पिसावां ब्लॉक और गुड़संडा सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने गर्मजोशी के साथ यात्रियों का स्वागत किया। इसी क्रम में नेरी पेट्रोल पंप तथा महोली स्थित बाबा बैजनाथ धाम पर भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने पहुंचकर यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया।

 

महोली विधायक शशांक त्रिवेदी की अगुवाई में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, भाजपा नेता मनोज मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख संजू सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्र और लवकुश शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सहभागिता कर यात्रियों का स्वागत किया।

 

इस अवसर पर विधायक शशांक त्रिवेदी ने गुजरात से आए यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि महोली की पावन धरती पर उनका अभिनंदन करना सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने यात्रा को देश की सांस्कृतिक एकता, आपसी सौहार्द और अटूट आस्था से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...

पितृपक्ष पर पितरों को नमन

रचना - *डॉ अनमोल कुमार* वो कल थे तो आज...

बापू और शास्त्री जी

बापू की अहिंसा ने, जग में दीप जलाया, सत्य-धर्म की...

जिन्होंने अपना जीवन दे डाला

जिन्होंने अपना जीवन दे डाला उनको जीवन भर सम्मान मिले।   वरिष्ठ...