अंडरपास में भरा गंदा पानी, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

Date:

 

महोली, सीतापुर। महोली-बड़ागांव मार्ग पर नेशनल हाईवे के अंडरपास में गंदा एवं प्रदूषित पानी भरा होने से क्षेत्रवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी अंडरपास से होकर आवागमन करते हैं, लेकिन जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

अंडरपास में लंबे समय से पानी जमा होने के कारण दुर्गंध, कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी हुई है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ ही पैदल राहगीरों के फिसलकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। वहीं, लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से आसपास के क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या जिम्मेदार विभाग के संज्ञान में होने के बावजूद अब तक जलनिकासी की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से अंडरपास में जमा पानी की तत्काल निकासी कराने और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था किए जाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे या बीमारी के फैलने का इंतजार न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...