दिव्यांग बेटी को लेकर ब्लॉक कार्यालय पहुंचा परिवार, योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग

Date:

 

पिसावां/सीतापुर। विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत सहियापुर निवासी विकास अपनी पत्नी सरला और 19 वर्षीय दिव्यांग बेटी पारुल को लेकर विकासखंड कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने खंड विकास अधिकारी श्रुति शर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई और बेटी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की।

विकास ने बताया कि उनकी बेटी दिव्यांग है और स्वयं चल-फिर नहीं सकती। इसके बावजूद राशन कार्ड से उसका नाम काट दिया गया है। परिवार का कहना है कि बेटी को दिव्यांग पेंशन सहित अन्य सरकारी सुविधाओं का भी लाभ नहीं मिल रहा है, जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि बेटी का दिव्यांगता प्रमाण पत्र 60 प्रतिशत का बनाया गया है, जबकि परिवार के अनुसार उसकी स्थिति इससे अधिक गंभीर है। प्रमाण पत्र में कम प्रतिशत दर्ज होने के कारण उसे कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

परिवार की समस्या सुनने के बाद खंड विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया कि नियमानुसार पात्रता की जांच कर दिव्यांग पेंशन, आवासीय लाभ समेत शासन द्वारा संचालित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारी के आश्वासन के बाद परिवार वापस लौट गया। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ कब तक मिल पाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...