पिसावां, सीतापुर। विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगवां स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संपर्क प्रमुख स्वामी विमलानंद सरस्वती ने कहा कि हिंदू समाज जब समर्पित और जागरूक रहेगा, तभी देश की संस्कृति और परंपराओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने जागरूकता के लिए व्यापक संपर्क अभियान चलाने की बात कही।
क्षेत्र संपर्क प्रमुख दिवाकर सिंह ने भी राष्ट्रीयता और हिंदुत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला सह मंत्री कौशल चौहान ने किया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया
Date:






