महोली, सीतापुर। आदर्श नगर पंचायत महोली में शामिल विस्तारित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पा रही है। जबकि इन क्षेत्रों में सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है, इसके बावजूद बरसात के मौसम में नियमित सफाई न होने से स्वच्छता अभियान पर सवाल उठ रहे हैं।
नगर पंचायत में शामिल महोली देहात, गुजिया, मिल कॉलोनी पूर्वी व पश्चिमी सहित अन्य क्षेत्रों में कई स्थानों पर नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं। नालियों के किनारे घास-फूस उग आई है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों में नियमित रूप से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी नहीं कराया जाता। वहीं चूने का छिड़काव भी कई स्थानों पर केवल विशेष अवसरों तक सीमित नजर आता है। लोगों का आरोप है कि स्वच्छता व्यवस्था कागजों में बेहतर दिखाई जाती है, जबकि धरातल पर स्थिति अलग है।
ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि विस्तारित क्षेत्रों में नियमित सफाई, नालियों की सफाई तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में मच्छरों और गंदगी से लोगों को राहत मिल






