हिंदी दिवस

Date:

हिंदी राष्ट्र की गरिमा है,

राष्ट्रीयता की पहचान है,

नए विचारों में पलती बढ़ती,

जन-जन का स्वाभिमान है,

नई प्रेरणा देने विश्व को,

नववर्ष का प्रतिमान है,

नई चेतना का अलख जगाकर,

विश्व पटल पर प्रवाहवान है,

दिव्य प्रभा फैलाने वाली,

साहित्य क्षितिज पर दिनमान है,

हिंदी दिवस पर नए विचारों को

लेकर हिंदी आयी है,

बुराइयों को दूर भगाकर,

अच्छाई जन-जन में फैलाई है,

आपसी कटुता को दूर भगाकर,

करुणा की सरिता ले आई है,

हिंदी दिवस में नए सुरों का

गीत बनकर आई है,

सभी सुखी रहे इस विश्व में,

यही कामना लाई है,

विश्व परिक्रमा करने वाली,

मानव की शहनाई है,

सात सुरों का संगीत लेकर,

मिलन की बेला लाई है,

युद्ध बंद हो, प्रेम का संदेश ले आई है,

हिंदी दिवस के द्वार पर बंदनवार बन आई है,

स्वस्थ रहे, विक्षिप्त ना हो कोई,

मस्ती का रस ले आई है,

दुख-पीड़ा को अपने से भुला कर,

मस्तानों की टोली आई है,

नए शब्द नई पंक्ति माला,

नवसृजन हो कवि मन में,

तकती झुलसती काव्य धरा पर,

शीतल फुहार ले आई है,

हिंदी हमारी हिंदी दिवस पर,

नई कलियां खिलाई है,

जड़-चेतन में विश्वास की

ज्योत बनकर मुस्कुराई है!

 

रचना मौलिक स्वरचित

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

© डॉ. पीयूष राजा

नवादा, बिहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...