अधूरी पुलिया बन रही हादसों का कारण छह माह से निर्माण कार्य अधूरा, आए दिन हो रही दुर्घटनाएं

Date:

 

पिसावां, सीतापुर। विकासखंड पिसावां क्षेत्र के बिहट गौर-आर्सेनी-पिसावां मार्ग पर नहर के ऊपर निर्माणाधीन पुलिया का कार्य करीब छह माह से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, कुछ समय पूर्व संतराम कश्यप का ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया था। इसके अलावा एक ऑटो भी पुलिया के पास पलट गया, जिसमें सवार कई लोगों को मामूली चोटें आई थीं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही पुलिया का निर्माण पूरा नहीं कराया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

बताया जाता है कि पुलिया का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। करीब छह माह बीत जाने के बाद भी कार्य पूरा न होने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित कराते हुए पुलिया का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और संभावित बड़े हादसे को टाला जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...