महोली/पिसावां, सीतापुर। थाना पिसावां पुलिस ने न्यायालय में लंबे समय से हाजिर न होने वाले दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी प्रभात कुमार गुप्ता के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार टीम ने दबिश देकर ग्राम गुड़सांडा निवासी कमता और श्यामलाल को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध वर्ष 2008 से मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय में लगातार उपस्थित न होने के कारण दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
पिसावां पुलिस द्वारा वारंटियों और अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।






