Date:

 

 

महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)।

 

विकासखंड महोली की आदर्श ग्राम पंचायत उरदौली में सहायक विकास अधिकारी पंचायत इकराम अली ने निरीक्षण कर विकास कार्यों एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गांव में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।

 

“निरीक्षण के उपरांत सहायक विकास अधिकारी पंचायत इकराम अली पंचायत भवन कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सफाई कर्मचारियों को सफाई किट वितरित की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। नालियों की सफाई, जलभराव की समस्या के निस्तारण तथा मच्छरों से बचाव के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव निर्धारित व्यवस्था के अनुसार कराया जाए”

 

उन्होंने कहा कि गांवों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सफाई कर्मचारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें।

 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रशासक प्रतिनिधि, ग्राम रोजगार सेवक, सफाई कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

महोली में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, विभिन्न संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण

    महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। महोली नगर एवं क्षेत्र...

कृषक इंटर कॉलेज महोली में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी से दिया स्वच्छता का संदेश

  अमित मिश्रा महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। स्वच्छता ही सेवा अभियान...

स्मृतियों का तर्पण

आँगन में फिर धूप उतरी है, यादों की पगडंडी से...

अद्भुत इतिहास यह भी कि 

चालीस साल से पूरी रात जाग रहे, डॉ रामशंकर...