अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने राजू शर्मा हत्या कांड का किया निंदा 

Date:

ब्यूरो चीफ दी ग्राम टुडे तारकेश्वर विश्वकर्मा

देवरिया । स्थानीय देवरिया के अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की कैंप कार्यालय अबूबकर नगर में एक आवश्यक बैठक कर विश्वकर्मा समाज के ऊपर हो रहा है अत्याचार के प्रति भारी विरोध जताया साथ ही देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना अंतर्गत ग्राम नौतन हथियागढ़ निवासी राजू शर्मा पुत्र स्वर्गीय दशरथ शर्मा की 3 जुलाई को चाकू से गला रेत कर का निर्मम हत्या के प्रति कड़ी निंदा किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रीनिवास विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के ऊपर हत्या मारपीट जमीनी विवाद में हत्या बलात्कार जैसी घटनाओं की बाढ़ आ गई है जिला के नौतन हथियागढ़ में राजू विश्वकर्मा पुत स्व दशरथ चाकू से गला रेत कर निर्मम हत्या, रावतपुर में रोहित विश्वकर्मा, बाटुलही में पंकज विश्वकर्मा बरियारपुर आदि घटनाओं से समाज काफी डरा और सहमा है।

उन्होंने कहा कि घटित घटनाओं पर शासन प्रशासन द्वारा समय रहते ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसकी वजह से इतनी बड़ी-बड़ी घटनाएं घट रही हैं जिसे समाज कड़े शब्दों में निंदा करता है। अभी तक घटित घटनाओं के रोकथाम के उपाय प्रदेश के मुखिया गंभीरता से नहीं ले रहे हैं हम सभी पीड़ित परिवार के लिए सरकारी नौकरी एवं शासन से 50 लाख आए तो सहायता की मांग करते हैं।

उन्होंने यह कहा कि समाज के नीचे पायदान की मुख्यमंत्री को सुधी लेनी चाहिए अगर नहीं लेते है तो समाज विवश होकर धरना प्रदर्शन करेगा।

अंत में पीड़ित के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना कर दुख की घड़ी में सहने की शक्ति प्रदान करें।

बैठक में मुख्य रूप से गब्बू लाल विश्वकर्मा, जयश्री विश्वकर्मा, चंद्रभान विश्वकर्मा, कुंज बिहारी विश्वकर्मा, राम आशीष विश्वकर्मा, एडवोकेट विकास विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड तारकेश्वर विश्वकर्मा, अध्यक्ष प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर समिति शिवानंद विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा प्रभारी कुशीनगर, जामवंत विश्वकर्मा, विवेकानंद शर्मा, नीरज शर्मा, रविंद्र विश्वकर्मा, सुधांशु शर्मा, गोपाल विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, प्रिंस विश्वकर्मा, सुभाष विश्वकर्मा आदि लोग बैठक में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

केशव ग्रीन सिटी’ में महा-रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाला

जलप्रलय के बीच सीतापुर पुलिस बनी देवदूत   सीतापुर (दि ग्राम...

सांड के हमले में युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

  महोली, सीतापुर। कोतवाली महोली क्षेत्र के ग्राम सरियामऊ में...

कुछ रिश्ते आवाज नहीं करते

कुछ रिश्ते आवाज़ नहीं करते फिर भी उम्र भर सुनाई...

कितने नाम बदलता है

दादा बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया। सब पैसे का खेल...