दि ग्राम टुडे,लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रतिसार निरीक्षकों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति के आधार पर जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनात कुल 18 प्रतिसार निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी तबादला सूची के अनुसार प्रतिसार निरीक्षक पुष्प प्रकाश सिंह को कानपुर नगर से सिद्धार्थनगर भेजा गया है। प्रवीण कुमार सिंह का प्रयागराज से देवरिया तबादला किया गया है। विनोद कुमार सिंह को आगरा से सहारनपुर भेजा गया है। अनुपम कुमार त्रिगुणी को अलीगढ़ से ललितपुर में नई तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में रविंद्र कुमार मलिक को प्रयागराज से मिर्जापुर, संतोष कुमार रायच को पीलीभीत से कानपुर नगर तथा परवेज आलम को अमरोहा से ज्योतिबा फुलेनगर भेजा गया है। मूल चंद गुर्जर को सिद्धार्थनगर से बरेली, हरी शंकर सिंह को गोरखपुर से प्रयागराज और शिव कुमार को महोबा से अलीगढ़ स्थानांतरित किया गया है।
वहीं जनार्दन प्रसाद को बलिया से पीलीभीत, ओमप्रकाश रायच को फतेहगढ़ से गोरखपुर और अनय कुमार श्रीवास्तव को बुलंदशहर से बागपत भेजा गया है। महेंद्र जैन को मथुरा से अमरोहा, संदीप चव्हाण को सहारनपुर से बुलंदशहर तथा परमेश्वर यादव को जीआरपी/मुजफ्फरनगर से झांसी स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा हुमायूं सिंह को प्रतीक्षारत से कानपुर तथा यशपाल राम को निलंबन अवधि समाप्त होने के बाद पीएसी मुख्यालय में तैनाती दी गई है।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं, कार्य व्यवस्था में सुधार तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस में प्रतिसार निरीक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले, 18 अधिकारियों को मिली नई तैनाती
Date:






