कानपुर नगर निगम का सख्त फरमान: बड़े कचरा उत्पादकों को करना होगा अनिवार्य पंजीकरण, नियमों के उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

Date:

दि ग्राम टुडे,कानपुर। कानपुर नगर निगम ने शहर में ठोस अपशिष्ट (कचरा) प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं वैज्ञानिक बनाने के उद्देश्य से सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए सभी बड़े कचरा उत्पादकों (बल्क वेस्ट जेनरेटर) के लिए नए प्रावधानों का अनुपालन अनिवार्य कर दिया है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित नियमों का पालन न करने वाले संस्थानों के विरुद्ध जुर्माना लगाने के साथ-साथ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
नगर निगम द्वारा जारी सूचना के अनुसार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी होटल, मैरिज हॉल, सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालय, आवासीय कल्याण समितियाँ (आरडब्ल्यूए), शिक्षण संस्थान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान तथा अन्य बड़े कचरा उत्पादकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य होगा। ऐसे सभी संस्थान जिनका निर्मित क्षेत्रफल 20 हजार वर्गमीटर या उससे अधिक, अथवा प्रतिदिन 40 हजार लीटर या उससे अधिक जल का उपयोग, अथवा 40 किलोग्राम या उससे अधिक ठोस अपशिष्ट का उत्पादन होता है, उन्हें बल्क वेस्ट जेनरेटर की श्रेणी में माना जाएगा।
नगर निगम ने निर्देश दिए हैं कि सभी बल्क वेस्ट जेनरेटर अपने परिसर में गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित करें। साथ ही गीले कचरे का निस्तारण परिसर में ही कम्पोस्टिंग, बायोगैस अथवा अन्य विकेन्द्रीकृत प्रणाली के माध्यम से किया जाए। जिन संस्थानों में ऐसी व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, उन्हें नियमानुसार विस्तारित बल्क वेस्ट जेनरेटर उत्तरदायित्व (ईबीडब्ल्यूजीआर) प्रमाण-पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
इसके अतिरिक्त नगर निगम ने सभी पात्र संस्थानों को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के केंद्रीकृत पोर्टल पर बल्क वेस्ट जेनरेटर के रूप में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। पंजीकरण के उपरांत नगर निगम की टीम द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यदि किसी संस्थान में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो उसके विरुद्ध ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अंतर्गत चालानी एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई संस्थान परिसर में गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण नहीं करता अथवा निर्धारित व्यवस्था का पालन नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध अधिकतम पाँच हजार रुपये तक का अर्थदंड लगाया जा सकता है। यह कार्रवाई जोनल अधिकारी, जोनल स्वच्छता अधिकारी, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक अथवा नगर आयुक्त द्वारा अधिकृत अधिकारी के माध्यम से की जाएगी।
नगर निगम प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों से अपील की है कि वे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें तथा स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण-अनुकूल कानपुर के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ। नगर निगम का कहना है कि जनसहयोग और संस्थागत जिम्मेदारी से ही स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

Previous article
Next article
जहां बजती है शहनाई वहीं मातम भी होते है को चरितार्थ करगयी यह घटना ब्यूरो रिपोर्ट आजमगढ़ रोशन लाल बिलरियागंज आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आए युवकों पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, तरवां थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर निवासी अगस्त त्रिपाठी के यहां से बारात मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के डंडवल गांव आई थी। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण लहुआ कला नसीरपुर निवासी युवती का विवाह उसके नाना लालजी दुबे के घर से कराया जा रहा था। युवती के भाई गौरव पांडेय ने अपने मित्र आनंद राजभर निवासी सराय, कोतवाली देवगांव को शादी में आमंत्रित किया था। बताया जाता है कि शादी समारोह में भोजन के दौरान आनंद राजभर का कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद के बाद भयभीत होकर वह अपने घर सही सलामत लौटने के लिए अपने गांव के ही कुछ साथियों को बुला लिया। सूचना मिलने पर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव निवासी प्रीतेश राजभर (20) पुत्र स्वर्गीय सुनील राजभर और ओटू राजभर (26) पुत्र जमुना राजभर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि जैसे ही दोनों युवक गांव में पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में प्रीतेश और ओटू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले मेहनाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद प्रीतेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर भेजा गया। एक निजी अस्पताल द्वारा भर्ती से इनकार किए जाने के बाद परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रीतेश राजभर अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में उसकी मां और दो छोटी बहनें हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायल ओटू राजभर का संयुक्त चिकित्सालय लालगंज में इलाज चल रहा है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजन मेहनाजपुर थाने पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

केशव ग्रीन सिटी’ में महा-रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाला

जलप्रलय के बीच सीतापुर पुलिस बनी देवदूत   सीतापुर (दि ग्राम...

सांड के हमले में युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

  महोली, सीतापुर। कोतवाली महोली क्षेत्र के ग्राम सरियामऊ में...

कुछ रिश्ते आवाज नहीं करते

कुछ रिश्ते आवाज़ नहीं करते फिर भी उम्र भर सुनाई...

कितने नाम बदलता है

दादा बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया। सब पैसे का खेल...