“खेलो इंडिया खेलो” कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया सम्मानित

Date:

मीरजापुर(राजगढ़)।विकासखंड पटेहरा कलां, मंडल मड़िहान, विधानसभा मड़िहान के आदर्श इंटर कॉलेज सुगापांख के प्रांगण में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष के सेवा, समर्पण एवं सुशासन के उपलक्ष्य में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत “खेलो इंडिया खेलो” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रहे।

कार्यक्रम का आयोजन युवा

कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, मिर्जापुर द्वारा किया गया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कबड्डी एवं रस्साकशी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधायक ने मेडल देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि “खेलो इंडिया खेलो” के माध्यम से युवाओं को खेलों एवं संस्कृति से जोड़ने, खेल प्रतिभाओं को तलाशने तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय खिलाड़ियों एवं उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच और सम्मान मिलने से उनका उत्साह बढ़ता है तथा उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। खेल प्रतिभाओं को आवश्यक अवसर एवं सम्मान देकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बेचन सिंह,मनीष सिंह, वीरेंद्र कोल,राजकुमार सिंह,राजकुमार पांडेय, जोगेंद्र सिंह,श्याम सुंदर त्रिपाठी सहित तमाम गणमान्य लोग,खिलाड़ी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...