संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण, अंतिम समय में पहुंचकर व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
टेहला (नागौर)। राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत ग्राम पंचायत टेहला में आयोजित शिविर के अंतिम चरण में संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने स्टॉलों पर मौजूद मिले और आमजन को सेवाएं प्रदान करते हुए पाए गए। इसे लेकर संभागीय आयुक्त ने संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना की।
उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का त्वरित एवं प्रभावी लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी विभागों को इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।
ग्रामीण सेवा शिविर में तहसीलदार अशोक कुमार, नायब तहसीलदार रामचंद्र भंवरिया, विकास अधिकारी भंवरलाल सिंघाड़िया, सहायक विकास अधिकारी नंदकिशोर टाक, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र चौधरी, प्रशासक धनाराम लांछ, एओ राकेश लांछ, राजस्व निरीक्षक छोटाराम गोदारा, पटवारी राकेश गुर्जर, रिछपाल हरडू, महिपाल चौयल, कनिष्ठ सहायक रीना वैष्णव, ओम सिंह, रामावतार चौयल, राजीविका समन्वयक पूजा, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राहुल चौधरी, राजस्थान पथ परिवहन निगम के ललित टेलर, वन विभाग के कुंवर सिंह, चिकित्सा विभाग से माया देवी व देवेंद्र, पशुपालन विभाग से अनिल व अरविंद सिंह, जल जीवन मिशन के सहायक अभियंता किशोर डांगा, बिजली विभाग से भंवराराम, कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक शिवजीराम, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर लीला चौधरी तथा जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता भैरूराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 5 बंटवारे, 31 नामांतरण, 25 शुद्धिकरण, 15 जन्म पंजीकरण, 5 मृत्यु पंजीकरण, 21 जाति प्रमाण पत्र तथा 25 मूल निवास प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों का निस्तारण किया गया। पंचायत राज विभाग ने दो पट्टों का वितरण किया तथा 15 शौचालय और प्रधानमंत्री आवास योजना के 10 आवेदन भरे गए। मनरेगा के तहत 10 नए जॉब कार्ड बनाए गए।
जब शिविर के अन्तिम समय पहुंचे सम्भागिय आयुक्त
Date:






