
दि ग्राम टुडे,कानपुर दक्षिण। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत बर्रा मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा निराला नगर मंडल अध्यक्ष श्री विनीत दुबे के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।



हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के बीच निकली यात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का जोश और उत्साह भर दिया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयघोष के साथ देश की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जन-जन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के साथ देश के प्रति गर्व और जिम्मेदारी का संदेश दे रहा है।
कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।






