नाग पंचमी पर लगा मेला, बालिकाओं ने डाली गुड़िया, बच्चों ने उठाया मेले का लुत्फ

Date:

 

महोली (सीतापुर)। नाग पंचमी के अवसर पर नगर के लक्ष्मी पेट्रोल पंप परिसर में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों के लिए तरह-तरह के खेल-खिलौने, चाट, पकौड़ी सहित खान-पान की कई दुकानें सजी रहीं। बच्चों ने मेले में पहुंचकर जमकर खरीदारी की और मनोरंजन का आनंद लिया।नाग पंचमी की परंपरा के तहत बालिकाओं ने गुड़िया डाली। इस दौरान बच्चों ने गुड़िया को पीटने की रस्म निभाई। मेले में ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंचीं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार मेले में काफी अधिक भीड़ देखने को मिली।वहीं नाग पंचमी के अवसर पर ग्राम पंचायतों में कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी और लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

नाग पंचमी पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शिव भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

राष्ट्रीय महासचिव की नई जिम्मेदारी, प्रो. (डॉ.) राम आसरे सिंह कुशवाहा को मिली अहम जिम्मेदारी

दि ग्राम टुडे, कानपुर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता प्रोफेसर...

आपदा पीड़ितों को राहत, मृतक परिवारों को चार-चार लाख

  महोली/सीतापुर महोली विधायक शशांक त्रिवेदी के ब्रह्मावली स्थित ठाकुरद्वारा...

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...