
दि ग्राम टुडे,कानपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा ब्रह्मनगर, ईदगाह चौराहा स्थित मंदिर परिसर में संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर दीपोत्सव एवं श्रद्धा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संत रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने संत रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के संदेश को याद किया।
कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी रोहित राज सहित समाज के सात लोगों को पटका पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। आयोजन के माध्यम से भाजपा ने सामाजिक सौहार्द, सम्मान और समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन अवधेश सोनकर ने किया, जबकि संयोजन किरन तिवारी ने संभाला। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, अभिनव दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
भाजपा ने गुरु पूर्णिमा पर किया दीपोत्सव
Date:






