
दि ग्राम टुडे,कानपुर। भारतीय गौ रक्षा संघ ने गौ सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले भरत पाण्डेय को कानपुर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही संगठन ने जिले में गौ संरक्षण एवं जनजागरण अभियान को और अधिक गति देने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।
जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भरत पाण्डेय ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विशेष रूप से भारतीय गौ रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चंद्रानंद गिरी महाराज एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संत रोशन गिरि महाराज का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर पुनः विश्वास जताकर कानपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
भरत पाण्डेय ने कहा कि उनका प्रमुख लक्ष्य जिले में बेसहारा एवं निराश्रित गोवंशों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उनके साथ होने वाले अत्याचारों को रोकना तथा गौ सेवा के प्रति समाज में व्यापक जनजागरण अभियान चलाना रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर गौ संरक्षण, गौ संवर्धन और सेवा कार्यों को नई गति प्रदान की जाएगी।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि भारतीय गौ रक्षा संघ की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए जिले में संगठन को मजबूत बनाया जाएगा तथा गौ संरक्षण से जुड़े प्रत्येक अभियान को पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने भरत पाण्डेय को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
भारतीय गौ रक्षा संघ की कानपुर इकाई की कमान भरत पाण्डेय को, जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर जताया आभार
Date:






