मुसब्बरपुर के पास खेतों में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने की कांबिंग

Date:

 

 

महोली (सीतापुर)। क्षेत्र के मुसब्बरपुर गांव के करीब  जंगल के पास खेतों में तेंदुआ देखे जाने का दावा किया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में कांबिंग की, जहां तेंदुए के ताजा पगचिह्न मिले हैं।

 

जानकारी के अनुसार, मुसब्बरपुर गांव के निकट मैनिया जंगल के पास सरदार मंगल सिंह ने अपना झाला बना रखा है, जहां वह परिवार समेत रहते हैं। मंगलवार सुबह वह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी बीच उनके पालतू कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर वह झाले से खेतों की ओर बढ़े तो उन्हें खेत से जंगल की तरफ एक तेंदुआ भागता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक तेंदुआ जंगल में जा चुका था।

 

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर राहुल यादव, वन दरोगा नंदलाल और विनीत कुमार शामिल रहे। टीम ने क्षेत्र में कांबिंग की, जहां तेंदुए के ताजा पगचिह्न मिले।

 

रेंजर के.एन. भार्गव ने बताया कि सरदार के झाले के निकट खेतों में तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...