सबका साथ, सबका विकास भाजपा का लक्ष्य : नीरज वर्मा

Date:

 

 

अमित मिश्रा

 

पिसावां (सीतापुर)। ब्लॉक सभागार पिसावां में भाजपा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष नीरज वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

बैठक को संबोधित करते हुए नीरज वर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। प्रदेश एवं केंद्र सरकार लगातार विकास कार्यों पर फोकस कर रही है और जनहित से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि यदि भाजपा नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया तो वह 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2014 से लगातार संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हैं।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने नीरज वर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अजीत सिंह, राहुल सिंह, हीरालाल वर्मा, रामनाथ वर्मा, नसीम खान, शिव खान सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...