कानपुर देहात: 13 वर्ष बाद भी आईटीआई तक पक्की सड़क नहीं, बरसात में कीचड़ और जलभराव से छात्र परेशान

Date:

ब्यूरो रिपोर्ट

 

 

सिकंदरा कानपुर देहात तहसील सिकंदरा के ग्राम कोरवा कोरौआ स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तक आज भी पक्की सड़क नहीं बन सकी है। संस्थान का शिलान्यास 21 दिसंबर 2013 को हुआ था, लेकिन करीब 13 वर्ष बाद भी आईटीआई तक पहुंचने के लिए लगभग 800 से 1000 मीटर लंबा कच्चा मार्ग ही छात्रों और शिक्षकों की मजबूरी बना हुआ है बरसात के मौसम में इस कच्ची सड़क पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे छात्र-छात्राओं को संस्थान पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार फिसलने और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है सबसे अधिक परेशानी उन छात्राओं और विद्यार्थियों को होती है, जो रोजाना दूर-दराज के गांवों से पढ़ाई के लिए आते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से इस सड़क को पक्का कराने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है उनका कहना है कि यदि आईटीआई तक पक्की सड़क का निर्माण हो जाए तो सैकड़ों विद्यार्थियों को राहत मिलेगी और आवागमन भी सुरक्षित एवं सुगम हो जाएगा

ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि आईटीआई को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से स्थायी राहत मिल सके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...