कानपुर पुलिस की शॉर्ट फिल्म “साइलेंट क्राइम्स” से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक होने का संदेश

Date:

कानपुर पुलिस की शॉर्ट फिल्म “साइलेंट क्राइम्स” से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक होने का संदेश
दि ग्राम टुडे,कानपुर। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच आम नागरिकों को जागरूक करने की दिशा में कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए साइबर अपराधों पर आधारित शॉर्ट फिल्म “साइलेंट क्राइम्स (Silent Crimes)” की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन रेव-3 सिनेमा, कानपुर में किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को डिजिटल माध्यम से होने वाली ठगी और साइबर अपराधों के प्रति सचेत करना तथा सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था।


इस अवसर पर फिल्म के प्रमुख कलाकार अन्नू कपूर सहित अन्य कलाकार, जनप्रतिनिधि एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों का स्वरूप भी लगातार बदल रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना समय की आवश्यकता है।
फिल्म “साइलेंट क्राइम्स” में डिजिटल एवं वर्चुअल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी, फिशिंग, सोशल इंजीनियरिंग, फर्जी लिंक, ओटीपी और बैंकिंग धोखाधड़ी सहित विभिन्न साइबर अपराधों के तौर-तरीकों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। साथ ही इन अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय भी सरल भाषा में बताए गए हैं, जिससे आम लोग सतर्क रहकर आर्थिक एवं व्यक्तिगत नुकसान से बच सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक, ईमेल या सोशल मीडिया संदेश पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें तथा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल के माध्यम से इसकी सूचना दें।
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की यह पहल साइबर सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास मानी जा रही है। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसी जागरूकता आधारित फिल्में आम नागरिकों को साइबर अपराधियों के जाल से बचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...