कानपुर मंडल में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन सतर्क

Date:


दि ग्राम टुडे,
कानपुर, 10 जुलाई। कानपुर मंडल में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 24 घंटे (10-11 जुलाई) के दौरान कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज और औरैया सहित मंडल के सभी छह जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से पूरे क्षेत्र में घने बादल छाए रहेंगे और तेज धूप निकलने की संभावना नहीं है।


मौसम विभाग के अनुसार कानपुर नगर और कानपुर देहात में शाम या रात के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उन्नाव में भी भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं फर्रुखाबाद, कन्नौज और औरैया में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।


लगातार हो रही वर्षा के कारण गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार सुबह 8 बजे कानपुर बैराज पर गंगा का अपस्ट्रीम जलस्तर 113.080 मीटर और डाउनस्ट्रीम 109.400 मीटर दर्ज किया गया। यहां चेतावनी स्तर 114.000 मीटर तथा खतरे का स्तर 115.000 मीटर निर्धारित है। शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 108.120 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर से अभी नीचे है।
बैराजों से पानी का प्रवाह भी बढ़ा है। हरिद्वार बैराज से 45,927 क्यूसेक तथा नरोरा बैराज से 57,677 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। उधर औरैया में यमुना नदी का जलस्तर सुबह 8 बजे 101.12 मीटर दर्ज किया गया, जो बढ़ने की प्रवृत्ति पर है। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 73.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
मौसम विशेषज्ञ एस. एन. सुनील पांडे ने बताया कि अगले 24 घंटे तक पूरे कानपुर मंडल में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और तेज धूप निकलने की संभावना नहीं है। बारिश के बीच कुछ समय के लिए हल्की धूप दिखाई दे सकती है, लेकिन वातावरण में नमी अधिक रहने से उमस बनी रह सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। आंधी और बारिश के समय पेड़ों तथा बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें, जलभराव वाले मार्गों पर अनावश्यक आवागमन न करें तथा बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

 कानपुर देहात जिला अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण  

    ब्यूरो‌ रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात जिला अधिकारी कपिल सिंह द्वारा...

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश  द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

  ब्यूरो रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के...

दिनदहाड़े घर में चोरी, 1.76 लाख नकद व जेवरात बच्चों और महिला पर आरोप, जांच शुरू

संवाददाता लखनऊ लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धेश्वर स्थित पिंक...