ग्रामीण कीचड़ से होकर निकलने को मजबूर

Date:

 

पिसावा, सीतापुर। विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में बरसात होते ही विकास कार्यों की कलई खुलती नजर आ रही है। शायद ही कोई ग्राम पंचायत ऐसी हो, जहां जलभराव की स्थिति न बनी हो। विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत कपूरपुर में जलभराव के कारण ग्रामीणों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। वहीं स्कूली बच्चों को भी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं खंड विकास अधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अभी तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जलभराव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गांव निवासी प्रमोद यादव, अजय पाल यादव, बाबूराम यादव, सुंदरलाल, करुणा शंकर रघुवंशी एवं योगेश कुमार ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है। अब देखना है कि ग्रामीणों को इस समस्या से कब तक निजात मिलती है, यह आने वाला समय ही बताएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...