जीवित श्राद्ध

Date:

श्राद्ध श्रद्धा का

भाव है,व्यवहार है,

श्राद्ध औपचारिकता नहीं,

न ही रस्म-रिवाज निर्वाह!!

 

श्राद्ध है पितृ-ऋण,

पितरों का आभार,

पितृ-पक्ष में पितरों का

अभिनंदन, सत्कार!!

 

श्राद्ध संबंध, संवेदना,

पावन स्मृति, संस्मरण,

सनातन सत्य का

सत्यार्थ!!

 

श्राद्ध शिष्ट शिष्टाचार,

अतीत के आलंबन का*

अभिनंदन, सत्कार!!

 

कुल-मर्यादा, परिवार,

समाज,धर्म का

गुरुतर मर्म-निर्वाह!!

 

पर आज वर्तमान समय में

श्राद्ध न श्रद्धा रहा, न विश्वास!!

 

माता-पिता जीवन का

सब कुछ न्योछावर

कर देते कुल गौरव हो

संतान!!

 

स्वयं की इच्छाओं का

दमन कर,सारे यत्न,

जतन, प्रयत्न करते

कुल-भूषण बने संतान!!

 

सच में होता भी यही

माँ-बाप की त्याग-

तपस्या से संतान कुल

गौरव, कुल-भूषण बनती है!

संतान!!

 

माँ-बाप गर्व से इतराते

माँ के आँचल का राज-

दुलारा,अरमान!!

 

पिता के कंधों का

सिंहासन,दुनिया में

सफल, सौर्य-प्रताप!!

 

बढ़ती उम्र, ढलती शाम,

जीवन का शनै:-शनै:

अवसान!!

 

बृद्ध वेदना में सच्चा

सहाराही तो है संतान!!

 

संतानों की चाहत

समय-काल है उनका,

क्यों न चढ़े?

सफलता के सोपान,

आकाश!!

 

माता-पिता और संतानों में

पीढ़ी-अंतर का सोच,

आचरण, द्वन्द पर्याय!!

 

धीरे-धीरे माँ-बाप की

आँखों का राज-दुलारा

दुनिया की भौतिकता की

चकाचौंध में कहीं खो

दूर बहुत निकल जाता!!

 

बूढ़ी आँखें नज़रें

खोजती हैं,नज़र नहीं

आता संतान!!

 

 

माँ-बाप की सेवा

संतान कि भी चाहत

उनकी आशाओं का

आकाश बने!!

 

दुनिया की दौड़ में,

प्रतियोगिता, प्रतिस्पर्धा की

होड़ में,विवश, बेबस,लाचार!!

 

करे भी तो क्या?*

कहीं आगे निकलने की

दौड़ में पिछड़ेपन क न लग

जाए ना दाग!!

 

यही सच्चाई है आज की

पीड़ा,माँ-बाप की व्यथा

कथा,वर्तमान समाज की!!

 

माँ-बाप को छोड़ अकेला

पत्नी और अपनी संतान के

साथ,मोबाइल के दूरभाष से

जनता कुशल क्षेम हाल चाल!!

 

उसे पता है सुखी

रहने का,माँ-बाप का

आशीर्वाद जन्म-सिद्ध

अधिकार!!

 

अब तो यह भी होता है

माँ-बाप को वृद्धाश्रम

छोड़ आती है संतान!!

 

श्राद्ध-श्रद्धा की इतिश्री,

जीवित श्राद्ध यही है

प्रमाणित प्रमाण!!

 

नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

 

–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

केशव ग्रीन सिटी’ में महा-रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाला

जलप्रलय के बीच सीतापुर पुलिस बनी देवदूत   सीतापुर (दि ग्राम...

सांड के हमले में युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

  महोली, सीतापुर। कोतवाली महोली क्षेत्र के ग्राम सरियामऊ में...

कुछ रिश्ते आवाज नहीं करते

कुछ रिश्ते आवाज़ नहीं करते फिर भी उम्र भर सुनाई...

कितने नाम बदलता है

दादा बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया। सब पैसे का खेल...