डीएम नें बड़ागांव को दी स्थायी ऐंबुलेंस की स्वीकृति 

Date:

 

 

अमित मिश्रा

 

सीतापुर (दी ग्राम टुडे ) तहसील महोली के

बड़ागांव क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर है। ग्रामीण क्षेत्र से आपातकालीन सेवा हेतु सरकारी 108 ऐंबुलेंस को बड़ागांव में स्थायी ठहराव हेतु स्वीकृति मिल गई है। जिलाधिकारी डॉ० राजागणपति आर नें किसान नेता आनंद प्रताप सिंह के आवेदन पर यह मंजूरी दी है। इस ऐंबुलेंस से करीब एक सैकड़ा से अधिक गांव के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा क्षेत्र के बड़ागांव निवासी किसान नेता आनंद प्रताप सिंह ने इस ऐंबुलेंस सेवा के लिए पहल की थी। आनंद प्रताप सिंह ने गत 29 जून को जिलाधिकारी को दिए आवेदन में बताया था। बड़ागांव क्षेत्र में ऐबुलेंस के अभाव से आम जनमानस को कठिन समस्या उठानी पड़ रही है। जिलाधिकारी डा० राजागणपति आर नें मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए थे। आदेश के अनुपालन क्रम में विभागीय कार्रवाई करते हुए शनिवार को बड़ागांव को अधिकारिक तौर पर 108 की एक ऐंबुलेंस UP32FG2326 उपलब्ध कराई गई है। ऐंबुलेंस के गांव पहुंचते ही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और किसान नेता आनंद प्रताप सिंह के द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की भूरि भूरि प्रसंशा की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

ब्लॉक संसाधन केंद्र पर निकाली गई स्कूल चलो अभियान रैली

    अमित मिश्रा   महोली (सीतापुर) ब्लॉक संसाधन केंद्र महोली पर स्कूल...

थाने में युवक को थप्पड़ मारने पर वह चढ़ा टावर पर 

    अमित मिश्रा   सीतापुर विकास क्षेत्र पिसावां के ग्राम चौखड़िया निवासी...

विधायक शंशाक त्रिवेदी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का किया गया आयोजन।

ब्यूरो रिपोर्ट - अमित मिश्रा     सीतापुर शासन के निर्देशानुसार शनिवार को...

विधायक शंशाक त्रिवेदी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का किया गया आयोजन।

ब्यूरो रिपोर्ट     सीतापुर शासन के निर्देशानुसार शनिवार को तहसील सभागार में...