डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श राष्ट्र निर्माण की शाश्वत प्रेरणा हैं : योगेंद्र उपाध्याय

Date:

 

दि ग्राम टुडे, संजय मौर्य यूपी हेड।
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत केशवपुरम स्थित क्लब हाउस-15 आवास विकास में कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय उपस्थित रहे, जबकि भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं विधायक नीलिमा कटियार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन अवधेश सोनकर ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि योगेंद्र उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, सांस्कृतिक चेतना और अखंड भारत के संकल्प को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्रभक्तों के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा उनके आदर्श विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का त्याग, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण भारतीय राजनीति के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को आत्मसात कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज आधा पंजाब और आधा बंगाल भारत के पास होना डॉ. मुखर्जी के प्रयासों का परिणाम है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 हटाए जाने को भी डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन “राष्ट्र प्रथम” की भावना का सर्वोच्च उदाहरण है। उनका संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक शक्ति के आधार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, जनसेवा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।


कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय, वंदे मातरम् और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयघोष के साथ हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश अवस्थी, प्रमोद विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, सत्यम गुप्ता, पारस मदान, किरण तिवारी, शालिनी कटियार, शिवांग मिश्रा, जन्मेजय सिंह, सीमा एमबीए, पूनम कपूर, नवाब सिंह, मोनेन्द्र राजपूत, जीतू कश्यप, राधा सैनी, राजेश भदौरिया, विनोद पाल, सुरेंद्र गुप्ता, रमिंदर सिंह, धीरज वाल्मीकि, प्रभाकर अवस्थी, रंजीता पाठक, सरोज सिंह, अनीता चतुर्वेदी, भावना बाजपेई, कौशलेंद्र सिंह परिहार, अभिमन्यु सक्सेना, अंशु ठाकुर, हर्षित श्रीवास्तव, सोनू राठौर, चंद्रमणि चौबे, मनोज प्रधान, विवेक पांडे, अतुल दीक्षित, विजय वर्मा, देवेंद्र दीक्षित, राघव द्विवेदी, हेमू शुक्ला, पार्षद विनय सिंह पटेल, गोविंद शुक्ला सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

भव्य जागरण का किया गया आयोजन

    कुतुबनगर (सीतापुर) कुतुबनगर क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम में मां...

राजपुर मे स्वदेशी जागरण मंच के तहत की गई बैठक

    ब्यूरो  राजकुमार   राजपुर कानपुर देहात,कस्बे के शिवधाम वाटिका मे स्वदेशी...

पीएसएसएस संगठन की लखीमपुर जनपद ईकाई की समीक्षा बैठक हुई संपन्न 

  मनीष वर्मा जिलाअध्यक्ष अनुराग कुमार उपाध्यक्ष तथा रामजीवन बने...

उर्वरक वितरण से पूर्व ग्राम स्तर पर फार्मर आईडी शिविर लगाए जाएं :  नवल किशोर मिश्रा

वीरेश तिवारी   सीतापुर। आजाद अधिकार सेना सीतापुर के जिला अध्यक्ष...