कुतुबनगर (सीतापुर) कुतुबनगर क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम में मां नारायणी देवी मंदिर प्रांगण में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मेला लगाकर भव्य जागरण का आयोजन किया गया जिसमें वृंदावन से आए हुए कलाकारों द्वारा श्री गणेश, बाहुबली बालाजी महाराज, राधा कृष्ण व भगवान श्री हरिविष्णु की भव्य झांकियां दिखाई गयी मेले का शुभारंभ मेला आयोजक भवानी श्रीवास्तव द्वारा मां नारायणी देवी की पूजा करके किया गया जिसके पश्चात दिन में सभी ने मेले का आनंद लिया और रात्रि की बेला में भव्य झांकियों के साथ झंकार म्यूजिकल ग्रुप लखीमपुर से आए गायक राकेश शानू ‘मां प्रकट हो दूर संकट हो’ चारु जी बरेली से ‘मां मुरादे पूरी कर दे ,हलवा बाँटूंगी, आलोक श्रीवास्तव ‘मैया का चोला है रंगला’ व प्रीती जी लखनऊ से ‘देखकर श्रृंगार मां का दिल दिवाना हो गया’ जैसे भजनों से भक्तों का मन मोह लिया माता रानी की अरदास पर सभी भक्तों ने झूमकर माता जी के जयकारे लगाए पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया इस मौके पर अनिल श्रीवास्तव,कौशल किशोर,अनुज श्रीवास्तव, पंडित रामकिशोर, व अन्य सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।






