समझोगे  किस अंगारे पर हाथ

Date:

समझोगे  किस अंगारे पर हाथ लगाया तुमने।

डॉ.मुश्ताक़ अहमद शाह सहज़

हरदा मध्य प्रदेश

 

मेरी आह की अगन हां तुम्हें मालूम नहीं है,

हो जाओगे बर्बाद सच्चाई से मुंह छुपाया तुमने।

 

 

वफ़ा की राह में जो खो दिया वो पाक ईमां था,

अफ़सोस! उस ईमां को बेईमान बताया तुमने।

 

 

छुपाकर आस्तीं में अपनी मक्कारियों के ख़ंजर,

मसीहा बनके मेरे ही यक़ीं का ख़ूं बहाया तुमने।

 

 

जो सुर्ख़रू बने बैठे हो आज हमारी महफ़िल में,

भूल बैठे हो कहीं खोखला महल बनाया तुमने।

 

 

उठेगी जब मेरे सब्र के दामन से धुएं की लकीर,

समझोगे  किस अंगारे पर हाथ लगाया तुमने।

 

 

वफ़ा की लाज ‘मुश्ताक’ ने तो आख़िरी दम तक रक्खी,

मगर अपनों का ही असल रूप ए वक्त दिखाया तुमने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

लखनऊ। हिन्दी भाषा

डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को मिला हिन्दी सेवा...

सुंदरता आकर्षण और मर्यादा

सुंदरता ईश्वर की अनुपम, सृष्टि-सृजन का सार है, तन...

विश्व हृदय दिवस

स्वस्थ हृदय है पावनता भरी सुंदर भेंट ,ईश्वर का...

मेरा दिल सोच के इस बात को

*मेरा दिल सोच के इस बात को हर बार...