विश्व हृदय दिवस

Date:

स्वस्थ हृदय है पावनता भरी सुंदर भेंट ,ईश्वर का वरदान।
29 सितंबर को हर वर्ष , विश्व हृदय दिवस मनाते है सुंदर विधान।
हृदय के स्पंदन से ही ,प्राणी जीवित कहलाते, होता सृष्टि संधान ।
स्वस्थ हृदय हो -सजग रहो, राह दिखाएं विश्व हृदय दिवस, देता है ज्ञान।
सिराओं और धमनियों से हृदय करता, तन में रक्त संचार ,जीवन में रहे ,सदाबहार सावन।
“दिल की एक भी धड़कन को नजर अंदाज न करें “सन् 2026 की थीम सुने जहान।
” डोन्ट मिस ए बीट “याने हृदय की छोटी-छोटी चेतावनी को नजर अंदाज न करें, संदेश है महान ।
तनाव -दुख, अधिक सुख अनुभूति से, प्रदूषण से बचे, रखें संतुलित खान -पान ।
खाएं हरी सब्जियां और साबूत अंकुरित अनाज ,रोज टहलना ,करें योग- आसन ,व्यायाम आसान ।
तले -भुने जंक भोजन से होता, हृदय स्वास्थ्य को नुकसान ।
अधिक -नमक ,शक्कर ,वसा, अधिक कैलोरी वाले भोज्य पदार्थ न खाएं, पाएं मुस्कान ।
धूम्रपान, नशा छोड़े, जो रक्त चाप कॉलेस्ट्रोल, बजन ,रक्त शर्करा, ट्राइग्लिसराइड बढ़ाते, करें निदान।
चिप्स ,मीठे पेय पैकेट रस, नूडल्स प्रसंस्कृत मांस न खाएं -पिए, अत्यधिक न करें श्रमदान।
भुना चना ,मखाने ,मेंवे बिना नमक के खाएं ,नींबू पानी, पूरा फल ,पोहा, उपमा ,दलिया ले खाद्ययान ।
पर्याप्त पानी पिए ,खान-पान, रहन-सहन में रखें ,तापमान का ध्यान।
निकोटीन अधिक चाय से, काफी से कैफ़ीन एवं जूस पैक को करें अंतर्ध्यान ।
हृदय मात्र एक अंग नहीं ,धड़कन से मिलती है जीवन को पहचान।
हृदय संरक्षण में लगे रहो, हृदयाघात से रहो सावधान ।
भाग दौड़ भरी जिंदगी में, शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य का रखें पूर्ण ध्यान।
खेलकूद ,हास्य विनोद ,मनोरंजन, बागवानी, पारिवारिक सुख से हृदय का करें सम्मान ।
हृदय बलवान बनाएं ,करें परमार्थ, सृजन और करें अनुसंधान ।
हृदय विकार -माया, मोह,मद,क्रोध लोभ को त्यागे ,खुशी में रखें रुझान।
अधिक मोबाइल प्रयोग को त्यागे, शांति सुकून से सजाएं हृदय- गुलदान ।
स्वस्थ हृदय है पावनता भरी सुंदर भेंट ,ईश्वर का वरदान।
आओ विश्व हृदय दिवस मनाएं ,हृदय की सुरक्षा करें ,देवे पूर्ण सम्मान ।
रचयिता
डॉक्टर शशिकला अवस्थी इंदौर मध्य प्रदेश
रचना स्वरचित और मौलिक है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

लखनऊ। हिन्दी भाषा

डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को मिला हिन्दी सेवा...

सुंदरता आकर्षण और मर्यादा

सुंदरता ईश्वर की अनुपम, सृष्टि-सृजन का सार है, तन...

मेरा दिल सोच के इस बात को

*मेरा दिल सोच के इस बात को हर बार...

समझोगे  किस अंगारे पर हाथ

समझोगे  किस अंगारे पर हाथ लगाया तुमने। डॉ.मुश्ताक़ अहमद शाह...