बापू और शास्त्री जी

Date:

बापू की अहिंसा ने, जग में दीप जलाया,

सत्य-धर्म की राह दिखाकर, भारत मान बढ़ाया।

 

चरखे की मधुरिम धुन ने, श्रम-संदेश सुनाया,

स्वावलंबन का मंत्र देकर, नव विश्वास जगाया।

 

सत्य-अहिंसा के बल पर, बापू आगे बढ़ते थे,

अन्यायों के आगे झुकना, हरगिज नहीं जानते थे।

 

शास्त्री जी का जीवन सरल, सच्चाई से भरा,

सादगी की प्रतिमूर्ति थे, मन था निर्मल खरा।

 

‘जय जवान-जय किसान’ का, गूँजा स्वर आकाश,

वीर जवान और अन्नदाता, दोनों देश की आस।

 

कर्मठता को धर्म मानकर, जीवन सफल बनाया,

देश-प्रेम की ज्योति जलाकर, जन-जन को समझाया।

 

बापू ने शांति की राह पर, चलना हमें सिखाया,

शास्त्री जी ने कर्म-पथ पर, भारत मान बढ़ाया।

 

सत्य, श्रम और साहस का, दोनों ने पाठ पढ़ाया,

अपने त्याग और तप से, भारत गौरव बढ़ाया।

 

आज उन्हीं की शिक्षाएँ, दीपक बन जलती हैं,

संकट की घनघोर घटा में, राह नई दिखती हैं।

 

बापू-शास्त्री के आदर्शों का, जग में रहे सम्मान,

इनसे ही जगमग करता है, मेरा प्यारा हिंदुस्तान।

 

स्वरचित

डाॅ सुमन मेहरोत्रा ‘सुरभि’

मुजफ्फरपुर, बिहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...