यूपी टीईटी परीक्षा के चलते संपूर्ण समाधान दिवस अब सोमवार को होगा आयोजित

Date:

दि ग्राम टुडे, कानपुर नगर। जनपद में 04 जुलाई को प्रथम शनिवार के दिन आयोजित होने वाली यूपी टीईटी परीक्षा के मद्देनज़र प्रशासन ने संपूर्ण समाधान दिवस की तिथि में परिवर्तन किया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस 04 जुलाई, 2026 को आयोजित होना था, लेकिन उसी दिन यूपी टीईटी परीक्षा होने के कारण अब यह कार्यक्रम 06 जुलाई, 2026 दिन सोमवार को आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं जनसमस्याओं की सुनवाई की जाएगी तथा उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जाएंगे।
प्रशासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए निर्धारित तिथि पर संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

केशव ग्रीन सिटी’ में महा-रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाला

जलप्रलय के बीच सीतापुर पुलिस बनी देवदूत   सीतापुर (दि ग्राम...

सांड के हमले में युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

  महोली, सीतापुर। कोतवाली महोली क्षेत्र के ग्राम सरियामऊ में...

कुछ रिश्ते आवाज नहीं करते

कुछ रिश्ते आवाज़ नहीं करते फिर भी उम्र भर सुनाई...

कितने नाम बदलता है

दादा बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया। सब पैसे का खेल...