लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करें, साइबर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हो: डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी

Date:


दि ग्राम टुडे,कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना कल्याणपुर में समस्त विवेचकों की अर्दली रूम (ओआर) लेकर लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी विवेचकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले की विवेचना निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


अर्दली रूम के दौरान डीसीपी पश्चिम ने लंबित विवेचनाओं की प्रगति, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, न्यायालय में प्रभावी पैरवी, माल मुकदमाती के निस्तारण तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विवेचना की गुणवत्ता ही न्याय दिलाने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे।


डीसीपी ने महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों की विवेचना संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।
साइबर अपराधों पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने साइबर फ्रॉड से जुड़े मुकदमों की प्रभावी विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) एवं प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और इनपुट का तत्काल निस्तारण करने को कहा। उन्होंने “ऑपरेशन साय वज्र” के तहत साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तेज करने और साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने के निर्देश भी दिए।
डीसीपी पश्चिम ने आमजन को साइबर ठगी से बचाने के लिए साइबर हेल्पलाइन 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है, इसलिए पुलिसकर्मी लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति लगातार जागरूक करें।
बैठक के अंत में एस.एम. कासिम आबिदी ने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि पीड़ितों के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार करें, प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लें तथा विवेचना के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि पीड़ितों को समय पर न्याय और आमजन का विश्वास भी सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...