विकास अधिकारी सीमा गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक आयोजित

Date:

भेरूंदा। पंचायत समिति भेरूंदा परिसर में शुक्रवार को विकास अधिकारी सीमा गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित स्टाफ एवं समीक्षा बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पंद्रहवें वित्त आयोग तथा छठे राज्य वित्त आयोग के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत ई-केवाईसी की प्रगति जांची गई, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत प्रारंभ नहीं हुए कार्यों, लंबित जियो टैगिंग तथा मस्टरोल जारी करने की स्थिति पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
विकास अधिकारी सीमा गौड़ ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), स्वामित्व योजना, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, वीबीजी रामजी, विधायक क्षेत्रीय विकास योजना, सांसद क्षेत्रीय विकास योजना, अटल ज्ञान केंद्र, अन्नपूर्णा रसोई योजना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता और शिक्षा से जुड़े कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही बजट घोषणा वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत पंचायतीराज संस्थाओं में स्थापित किए जाने वाले ओपन जिम की प्रगति की जानकारी भी साझा की गई।
बैठक में विकास अधिकारी श्री मती सीमा गौड़, लेखा अधिकारी प्रथम महेंद्र , लेखा अधिकारी 2nd कैलाश राम , सहायक विकास अधिकारी नंदकिशोर जी टाक, सहायक विकास अधिकारी सुखराम जी, कनिष्ठ अभियंता निकिता,वरिष्ठ सहायक स्वरूप राम गढ़वाल, हरिओम, हरिराम, मुकेश ,रिछपाल आदि द्वारा विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में समस्त ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, ग्राम रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायक ने भाग लिया गया जिन्हें राज्य सरकार के सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...