बाढ़ तैयारियों का निरीक्षण

Date:

दि ग्राम टुडे,कानपुर। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर रघुवीर लाल ने पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल सुमित सुधाकर रामटेके के साथ गंगा बैराज से स्टीमर के माध्यम से थाना कोहना एवं ग्वालटोली क्षेत्र के नदी तटवर्ती गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एवं बचाव व्यवस्थाओं, संवेदनशील क्षेत्रों, राहत एवं निकासी की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित होने की आशंका वाले क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की।


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए, आवश्यक संसाधनों एवं बचाव उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि जन-धन की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...

पृथ्वी रंगमंच का गौरव बढ़ाएंगे पं. विजय दीक्षित, 15 अगस्त को मिलेगा ‘उत्पल दत्त सम्मान’

***************************** वरिष्ठ रंगकर्मी मोहित बरूआ के नेतृत्व में आयोजित होगा...