✍️ **************************
“जो अपनी जड़ों से जुड़कर मंज़िल की ओर बढ़ते हैं,
वही इतिहास नहीं, आने वाला कल भी गढ़ते हैं।”
*****************************
दि ग्राम टुडे,
कानपुर। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में 26 जुलाई 2026 (रविवार) को लाजपत भवन, कानपुर नगर में भव्य महाधिवेशन एवं आमसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, सम्मान और प्रगति के संकल्प को मजबूत करना तथा सामाजिक, शैक्षिक और संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा करना है।
महाधिवेशन में देश और प्रदेश के विभिन्न जनपदों से समाज के गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी, अधिवक्ता, युवा, महिला प्रतिनिधि एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, समाज के उत्थान तथा नई पीढ़ी को सामाजिक नेतृत्व से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम आयोजक प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होने वाले इस महाधिवेशन को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

*****”*”*”***********”””””*
“कारवाँ तभी मुकम्मल होता है जब हर कदम साथ चलता है,
एकता की डोर मजबूत हो तो समाज हर बुलंदी पर पलता है।”
“””””””””””””””””””””””””””
Arun Kushwaha Dinesh Singh Kushwaha Bjp kushwaha@saurabhsinghkushwaha@akhilbhartiyeKushwaha mahasabha






