महोली (सीतापुर) तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुजिया निवासिनी साजिदा शाहिद पुत्री अशरफ ने गत 4 अप्रैल 2026 को एक प्रार्थना पत्र समाधान दिवस में दिया था जिसमें कहा गया था कि उनके पिता अशरफ की मौत हो गई है वह तीन भाई थे दो अविवाहित थे इसलिए उन्होंने अपनी चल अचल संपति दोनों पुत्री के नाम कर दिया था लेकिन उनके परिवार के ही भाई भूलन कमरू जाफिर सफीक हाफिज ने मिलकर उनके पिता के पैतृक मकान पर कब्जा कर लिया और उनकी जमीन को भी हड़प लिया है जिसको वह गिरवी रख चुके हैं इस संबंध में जांच करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन जांच अधिकारी द्वारा जांच गाटा संख्या 180 की गई जो जायदा शाहिद के पति के नाम मकान बना है जांच कहां की और कहां की गई इसका संज्ञान विभागीय अधिकारियों को लेना चाहिए ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।






