भूरना गांव के ग्रामीण फसल नुकसान की तस्वीरें लेकर पहुंचे तहसील, विधायक ने अधिकारियों से समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर
महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। शासन के निर्देशानुसार तहसील सभागार महोली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन विधायक शशांक त्रिवेदी एवं एसडीएम शैलेंद्र गौतम की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विधायक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
” विधायक शशांक त्रिवेदी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को चाहिए कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें। जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए “
फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए पहुंचे ग्रामीण
संपूर्ण समाधान दिवस में भूरना गांव के दर्जनों ग्रामीण फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति की मांग लेकर तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर फसलों को हुए नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान महिलाएं भी हाथों में फसल बर्बादी की तस्वीरें लेकर अपनी फरियाद सुनाने पहुंचीं। ग्रामीणों ने नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की।
इस पर एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सर्वे की कार्रवाई कराकर पात्र किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
संपूर्ण समाधान दिवस में विधायक शशांक त्रिवेदी की मौजूदगी में अधिकारियों ने विभिन्न शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर तहसीलदार अ






