सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश, हादसे का बढ़ा खतरा

Date:

 

महोली, सीतापुर। नगर में आवारा गोवंशों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। नगर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में गोवंश खुलेआम घूमते और सड़कों पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

नगर के बाबा बैजनाथ धाम और मस्जिद के सामने अक्सर आवारा गोवंशों का जमावड़ा देखा जा सकता है। इसके अलावा जन्माष्टमी मैदान में भी गोवंश खुले में विचरण करते नजर आते हैं। सड़क पर अचानक गोवंश आ जाने से दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नगर पंचायत के पास गोवंशों को संरक्षित करने के लिए कान्हा गौशाला की व्यवस्था होने के साथ ही कर्मचारियों की भी तैनाती है। इसके बावजूद सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को गौशाला पहुंचाने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से नहीं हो पा रही है। यदि इन गोवंशों को समय रहते गौशाला में संरक्षित कर दिया जाए तो उन्हें चारा, पानी और बेहतर देखभाल मिल सकेगी तथा नगर की सड़कों पर भी आवागमन सुरक्षित हो सकेगा।

बताया जाता है कि पूर्व में भी गोवंश को बचाने के प्रयास में वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में सड़क पर बैठे और घूमते गोवंश किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि अभियान चलाकर आवारा गोवंशों को तत्काल पकड़कर कान्हा गौशाला में संरक्षित कराया जाए, ताकि राहगीरों को राहत मिलने के साथ ही पशुओं की भी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...