सीतारामपुर में जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान, जिम्मेदारों की अनदेखी पर नाराजगी

Date:

 

महोली, सीतापुर। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगवानपुर ग्रांट के मजरा सीतारामपुर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की गलियों में बरसाती पानी जमा होने के साथ कीचड़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में परमेश्वर गौतम के मकान तक नाली का निर्माण कराया गया है, लेकिन इसके आगे नाली न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। बरसात के दिनों में गंदा पानी गलियों में जमा हो जाता है और कीचड़ फैलने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि नियमित रूप से सफाई कर्मचारी के नहीं आने से गांव में साफ-सफाई व्यवस्था भी प्रभावित है। समस्या के समाधान के लिए कई बार सहायक विकास अधिकारी पंचायत से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।

समस्या से परेशान करीब दस ग्रामीण हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र लेकर खंड विकास अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। वहां खंड विकास अधिकारी मौजूद नहीं थीं, जिसके चलते ग्रामीणों ने कार्यालय में ही अपना प्रार्थना पत्र सौंप दिया। ग्रामीणों के अनुसार प्रार्थना पत्र दिए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न तो सफाई कर्मचारी गांव पहुंचा और न ही जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कोई कदम उठाया गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में तत्काल सफाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। लंबे समय से जमा गंदे पानी और कीचड़ के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...